11 माह की मासूम बेटी को माँ ने पिलाया जहर, पारिवारिक कलह के चलते उठाया ये खौफनाक कदम…

उत्तराखंड के कोठों रामपुर गांव में एक महिला ने जहर गटक अपनी 11 माह की मासूम बेटी को भी जहर पिला दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। महिला अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने यह कदम उठाया।

थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट ने बताया कोठों गांव निवासी 19 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह के चलते रविवार दोपहर खुद जहर गटकने के साथ अपनी 11 माह की बच्ची को भी जहर पिला दिया। 108 से ग्रामीण दोनों को मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाए।

बच्ची ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम लिए बागेश्वर भेज दिया है। बताया कि महिला का पति फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

ग्राम प्रधान कैलाश गोस्वामी ने बताया कि रविवार की सुबह उन्हें महिला के पड़ोस से फोन आया जिसमें महिला के जहर गटकने की बात कही गई। खबर सुनते ही वह मौके पर गए। महिला के मुंह से झाग निकल रहा था लेकिन बच्ची शांत पड़ी थी। उसके मुंह से झाग नहीं निकल रहा था।

मामले की जांच कर रहे डंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि बच्ची को गला दबाकर मारने की भी संभावना ग्रामीण जता रहे हैं। फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। बच्ची के शरीर और गले में कोई निशान नहीं हैं, मुंह से झाग भी नहीं निकल रहा था।

कोठों रामपुर गांव में एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक बच्ची के पिता का भी इंतजार है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!