मां ने अपनी सात माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला, बीमार रहने से थी परेशान
विकासनगर: देहरादून जिले के विकासनगर सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला में एक महिला ने अपनी सात माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर कर मार दिया। बेटी बीमार चल रही थी। बेटी के बीमार होने के कारण महिला भी मानसिक अवसाद में थी।
पुलिस ने पति मुंतजिर की तहरीर पर सादिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला का एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





