घमण्डिया गठबंधन चेहरे का रंग देखकर काम करता :  नड्डा

बांदा चित्रकूट भाजपा प्रत्याशी आर के पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया

रिपोर्ट : संजय साहू, चित्रकूट

चित्रकूट : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बेडीपुलिया स्थित मैदान मे एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये विपक्ष फर जमकर हमला बोला,बाँदा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आर.के.सिंह पटेल के समर्थन मे उन्होंने उमडे जनसैलाब से वोट की गुजारिश की,उन्होंने कहा कि जिस पावन धरती पर भगवान राम ने साढे ग्यारह वर्ष बिताये वहाँ आकर मैं खुद को धन्य समझता हूँ,महाराणा प्रताप की जयंती पर चित्रकूट की पावन भूमि से उन्हें भी याद करके नमन किया, विपक्ष पर हमलावर होकर उन्होंने कहा कि 10 साल पहले भारत के सामान्य नागरिक के मन में ये विचार घर कर चुका था कि अब कुछ बदलने वाला नहीं है, राजनीति ऐसी ही होती है, यहां गुंडों का राज चलता रहेगा। लेकिन मोदी जी के आने के बाद भारत की राजनीति में सबकुछ बदला है, ये चुनाव आप भाजपा को तो जीता ही रहे हैं, साथ ही आप विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की ओर चल पड़े हैं।

विकसित भारत मोदी का संकल्प

10 साल भारत की राजनीति में परिवारवाद, जातिवाद, व्यक्तिवाद, भ्रष्टाचार, वोटबैंक और तुष्टिकरण ही चलता था। लेकिन मोदी जी ने 10 साल में जातिवाद, क्षेत्रवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के साथ लोहा लेते हुए, विकासवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया और मंत्र रखा – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। आज देश में रिपोर्ट कार्ड, जवाबदेही, विकासवाद और सबको साथ लेकर चलने की राजनीति चल रही है।ये मोदी जी की संस्कृति है।जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था, वो भी करके दिया है।मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात करते हुए गांव, गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित, युवा, किसान और महिलाओं को मजबूती देने का काम किया।

चित्रकूट की दिशा और दशा पहले से बेहतर नड्डा

एक समय उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था।लेकिन आज मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में आकर खड़ा हो गया है।डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अब चित्रकूट को भी शामिल कर लिया गया है, इसके यहां आने से चित्रकूट और बांदा की तस्वीर बदल जाएगी और यहां के नौजवानों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।ये घमंडिया गठबंधन केवल दो बातों का गठबंधन है। मोदी जी कहते हैं – भ्रष्टाचारी हटाओ, घमंडिया गठबंधन वाले कहते हैं – भ्रष्टाचारियों को बचाओ। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है।ये सब परिवारवादी लोग हैं।


आजकल राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर घूम रहे हैं।संविधान में बाबा साहेब अंबेडकर ने लिखा है कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं होगा।जबकि कांग्रेस हमारे दलित, आदिवासी, पिछड़े और अतिपिछड़ा भाइयों के अधिकार पर डाका डालकर धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं।


राहुल गांधी के एक सिपहसालार और सलाहकार ने चमड़ी के आधार पर भारत को बांटने की बात की है।ऐसे लोग भारत की संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

जेपी नड्डा ने कहा आज के समय राजनीति विकास की हो रही है,एक समय था भारत को पिछड़ा देश कहा जाता था,आज अमेरिका ,चीन,ताइवान, रूस ,जापान की अर्थ व्यवस्था गड़बड़ा रही है,लेकिन आज भारत अर्थ व्यवस्था में 5 वे नंबर में पहुंच गया है। मोबाइल में 10 साल पहले लिखा होता था मेड इन चाइना, मेड इन जापान लेकिन आज लिखा होता है मेड इन इंडिया। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं ये बदलता हुआ भारत देश है।  एक समय बांदा, चित्रकूट में डकैतों का आतंक था लेकिन आज दस्यु मुक्त है। आज बाहर के व्यापारी बांदा चित्रकूट में व्यापार करने लगे हैं। एक समय भक्तो पर गोली चला करती थी आज राममय पूरा भारत हो चुका है। यूपी में सहजादो की तस्वीर देखो ये बोलते है भ्रष्टाचारियों को बचाओ,मोदी जो बोलते है भ्रष्टाचारियों को हटाओ। देश में भाजपा को छोड़कर सब पार्टी घोटाले में फसी हुईं हैं, सपा में अनाज घोटाला, लालू का चारा घोटाला, कोयला घोटाला, झारखंड के एक मंत्री के पीए के घर से 300 करोड़ निकले, दिल्ली मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में जेल में है। वे गठबंधन भ्रष्टाचार का टोला है। ये जोड़ो यात्रा नही चलाते है तोड़ो यात्रा चलाते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!