लदहों पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए निखिल कुमार सिंह ने किया नामांकन

जिला-वैशाली, बिहार
संवाददाता- मृत्युंजय कुमार

वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। नामांकन के अंतिम दिन, प्रखंड मुख्यालय पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित समय में नामांकन कार्य संपन्न हुआ।

प्रखंड क्षेत्र के लदहों पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार निखिल कुमार सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर निखिल कुमार सिंह ने कहा, “जनता की मांग और बेहतर कार्य करने के लिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यदि हमें मौका मिलता है, तो पैक्स में आने वाली फंड का 100% उपयोग जनता के हित में किया जाएगा। हमारा मुख्य एजेंडा किसानों की समस्याओं को हर हाल में दूर करना है।”

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई नामांकन प्रक्रिया
पातेपुर बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पातेपुर प्रखंड में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। पैक्स चुनाव को लेकर तीसरे चरण में मतदान होगा, और चुनाव प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार संचालित की जाएगी।

पैक्स चुनाव का कार्यक्रम इस प्रकार है:

नामांकन प्रक्रिया: 16 से 18 नवंबर 2024

संविक्षा: 19 से 20 नवंबर 2024

नाम वापसी व चिन्ह आवंटन: 22 नवंबर 2024

मतदान: 29 नवंबर 2024 (सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक)

मतगणना: 30 नवंबर 2024 (सुबह 8 बजे से)




पैक्स चुनाव में उम्मीदवारों और जनता के उत्साह को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!