Nirahua Birthday: कभी साइकिल खरीदने तक के नहीं थे पैसे आज एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी महंगी फीस

भोजपुरी एक्टर, सिंगर और राजनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का आज जन्मदिन है। निरहुआ का जन्म 2 फरवरी 1979 को यूपी के गाजीपुर में हुआ था।

निरहुआ आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज निरहुआ के पास वो सबकुछ है जिसका कभी उन्होंने सपना देखा था। निरहुआ का बचपन गरीबी में बीता।

एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगर के तौर पर की थी और आज वो एक गायक, एक्टर और राजनेता के रूप में अपनी पहचान विश्व भर में बना चुके हैं। जवानी के दिनों में निरहुआ ने कोलकाता में मजदूरी का काम भी किया।

‘हमको ऐसा वैसा न समझो’ से साल 2006 में निरहुआ ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। इसके बाद ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ से भी निरहुआ को पहचान मिली। साल 2008 में आई फिल्म ‘निरहुआ रिक्शा वाला’ ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया। 2010 तक निरहुआ कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे।

भोजपुरी जगत में लोहा मनव चुके दिनेश लाल यादव बिग-बॉस के छठे सीजन में भी भाग भी लिया। निरहुआ की 50वीं फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी (2014) सुपरहिट हिट थी। इसने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।  पत्नी मनसा देवी हाउस वाइफ हैं। बताया जाता है कि निरहुआ की शादी साल 2000 में ही हो गई थी। उनकी पत्नी बच्चों के साथ मुंबई में ही रहती हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!