मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न

Report By: आसिफ़ अंसारी

गाज़ीपुर : मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

कर-करेत्तर समीक्षा के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, ऑडिट आपत्ति, चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण और मोटर देय से संबंधित वसूली की प्रगति का विस्तृत विवरण प्राप्त किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप वसूली कार्य को समय पर पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं।

बैठक के अगले चरण में मुख्य राजस्व अधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मासिक स्टाफ बैठक की। इस दौरान लंबित प्रकरणों, दाखिल-खारिज और विवादित वादों के निस्तारण की समीक्षा की गई। उन्होंने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और अन्य राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी राजस्व कार्य समय पर पूरे किए जाएं ताकि योजनाओं का लाभ आमजन को सुगमता से प्राप्त हो सके।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने सभी अधिकारियों को राजस्व वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित की जाए और धारा 24, धारा 116, धारा 80, धारा 34, धारा 33 और धारा 67 के अंतर्गत लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। विशेष रूप से धारा 34 के अंतर्गत आने वाले प्रकरणों की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी को ऐसे मामलों की नियमित समीक्षा करने को कहा गया।

इसके साथ ही मुख्य राजस्व अधिकारी ने सीमा स्तंभ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकला पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण और अंश संशोधन की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जनता को समय पर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पटल सहायक उपस्थित रहे।

यह जानकारी जिला सूचना कार्यालय गाज़ीपुर द्वारा प्रदान की गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!