दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में दिखी भारी गिरावट, सेंसेक्स में दर्ज़ हुई 880 अंकों की गिरावट

आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है।शुरूआती कारोबार में ही सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक टूट कर निचे आ चुका है। जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स 880 अंकों की गिरावट के साथ 56800 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 250 अंकों की गिरावट के साथ 16950 पर है। इससे पहले सेंसेक्स आज 56,438 पर खुला था।

पहले घंटे में इसने 56,883 का ऊपरी और 56,394 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर्स नीचे कारोबार कर रहे हैं। सभी की गिरावट एक पर्सेंट से ज्यादा ही है।

गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में डॉ. रेड्डी का शेयर्स 3% जबकि लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, HDFC, इंडसइंड बैंक, TCS, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व 2-2% से ज्यादा गिरे हैं। वहीं निफ्टी 16,847 पर खुला था और यही इसका निचला स्तर था।

निफ्टी पर सबसे ज्यादा आईटी इंडेक्स 2 फीसदी कमजोर हुआ है, जबकि बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 से 1.5 फीसदी गिरावट है। वहीं मेटल इंडेक्स में करीब 2 फीसदी गिरावट है। जबकि आटो, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!