बांका समाहरनालय स्थित जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित


बांका, बिहार : आज पूरे देश भर में जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा हैं। वहीं आज बांका समाहरनालय परिसर स्थित जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पटना से बांका पहुंचे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव सह मुख्य अतिथि संजय सिंहा का जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के द्वारा के द्वारा फूल – माला पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस बाबत राष्ट्रीय सचिव संजय सिंहा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा आज के वर्तमान समय में आमजनों को जनसंख्या वृद्धि में कमी लाने की जरूरत है।

जनसंख्या बढ़ाने से लोगों को आने वाले समय में गंभीर समस्या से जूझना पड़ेगा। वही मंदार क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बांका जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा – जनसंख्या वृद्धि में कमी करने में हमसभी लोगों को इसके प्रति जागरूक रहना अति आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा वैसे भी आज पूरे देश भर में जनसंख्या दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। वहीं धरना कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के द्वारा डीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। धरना कार्यक्रम के मौके  पर नीरज कुमार सिंह, अनिल कुमार कापरी, पुरुशोतम कुमार,मदन मोहन मंडल, प्रमोद मंडल,अशोक कुमार सिंह तिवारी,शतीश मिश्रा,सौरभ कुमार साह,सहित दर्जनों जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!