शिक्षित और संस्कारी महिलाएं ही कर सकती हैं सुविकसित राष्ट्र का निर्माण

Report By : राहुल मौर्य

रामपुर के मिलक में राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के योगदान, उनके अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह द्वारा मुख्य अतिथि प्रभारी तहसीलदार सीमा गंगवार को सम्मानित करने से हुई। इसके बाद अन्य विशिष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सीमा गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। जिस तरह वे परिवार में संस्कारों को स्थापित करती हैं, उसी प्रकार समाज को भी एक दिशा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि सशक्त और शिक्षित महिलाएं ही एक सुविकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकती हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह ने कहा, “नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। हमें महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी।”

प्रदेश प्रवक्ता क्रांति शेखर सारंग ने सभी को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रहने और महिलाओं के सम्मान एवं समानता के लिए आवाज उठाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त समाज की नींव तभी रखी जा सकती है, जब महिलाओं को समान अवसर और सम्मान दिया जाए।

इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष लीलाधर सुमन, बीके रीतू, बीके पिंकी, जामिया हमदर्द दिल्ली के वेलनेस कोच अब्दुल कालिब, नवनीत यदुवंशी, आरती गंगवार, खैरुल निशा, अब्दुल खालिद व अमरा राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन महिलाओं के उत्थान और समाज में उनकी सशक्त भूमिका को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!