पातेपुर विधायक ने किया “मां के नाम पौधारोपण”आमजनों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट : मृत्युंजय कुमार

वैशाली,बिहार : पातेपुर विधायक लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान ने वैशाली जिले की पातेपुर प्रखंड परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के संदेश के साथ पौधा लगाया। उन्होंने जिलेवासियों/प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक लखेंद्र पासवान ने पेड़-पौधों की उपयोगिता एवं महत्व बताते हुए सभी लोगों से पौधा लगाने की अपील की।

विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा की पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन,खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेते हुए एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने,धरती का तापमान कम करने,भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा।

कार्यक्रम में पातेपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार राय ने पौधारोपण करते हुए लोगो को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। पातेपुर अंचल अधिकारी प्रभात ने भी पौधारोपण किया। उन्होंने कहा की एक पेड़ मां के नाम के संदेश के साथ यह पौधारोपण अभियान निश्चित रूप से पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा।

पातेपुर विधायक ने किया “मां के नाम पौधारोपण”आमजनों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


वहीं इस पौधारोपण कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने की अपील की।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की थी। उन्होंने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक नागरिक से मां के सम्मान के स्वरूप में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!