पेरू की वर्ल्ड हेरिटेज साइट नाजका लाइन्स के पास प्लेन हुआ क्रैश, हादसे में 2 क्रू मेंबर्स व 7 लोगों की मौत

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के नाजका रेगिस्तान में पर्यटकों को ले जा रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटनाग्रस्त विमान में नीदरलैंड और चिली के नागरिक सवार थे।

पेरू की राजधानी लीमा के रेगिस्तान में जमीन पर बनाई गईं आकृतियां नाजका लाइन्स के नाम से जानी जाती हैं। इन्हें 500 ईसापूर्व (BC) और 500 ईस्वी (AD) के बीच उकेरा गया। इनमें कई किलोमीटर तक जानवरों, पौधों, काल्पनिक चरित्रों और गणितीय आकृतियां बनाई गई हैं।

माना जाता है कि इन्हें किसी खगोलीय रस्म के लिए या कैलेंडर के तौर पर काम करने के लिए बनाया गया था। इनमें से अधिकतर आकृतियां सिर्फ आसमान से ही दिखाई देती हैं।

 विमान नाजका शहर में मारिया रीच हवाई क्षेत्र के पास नीचे गिरा। नाजका पुलिस के प्रमुख कमांडर एडगर एस्पिनोजा ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि जमीन से टकराने के बाद विमान में आग लग गई थी।

पेरू के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक नाजका लाइन्स यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। संरक्षित 400 वर्ग किलोमीटर का यह क्षेत्र राजधानी लीमा से करीब 450 किमी दक्षिण में स्थित है। नाजका और पाल्पा के शहरों के बीच पर्यटक आकाश से सबसे बेहतर दृश्य देखने पहुंचते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!