सीवान में गरजे पीएम मोदी


सीवान:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड स्थित जसौली गांव में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह कार्यक्रम एनडीए के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें भारी संख्या में लोग उमड़े। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत एनडीए के कई शीर्ष नेता इस दौरान मंच पर मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो के माध्यम से जनसभा स्थल तक पहुंचते हुए समर्थकों का अभिवादन किया। फूलों की वर्षा और जनसमूह की गगनभेदी नारों के बीच मंच पर पहुंचकर उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले राजद (RJD) और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,
“इनकी राजनीति का मूल उद्देश्य सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाना है, चाहे इसके लिए करोड़ों गरीबों का अहित ही क्यों न करना पड़े।”

उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों का इन पार्टियों ने अपमान किया है। पीएम ने कहा कि,
“जहां आरजेडी और कांग्रेस बाबा साहेब की तस्वीर को पैरों में रखती है, वहीं मोदी उसे अपने दिल में रखता है।”

जंगलराज और ‘गरीबी हटाओ’ पर तंज
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार ने जंगलराज को खत्म कर एक नई दिशा पकड़ी है। उन्होंने कहा कि जो युवा आज वोट देने जा रहे हैं, उन्होंने 20 साल पहले का बिहार सिर्फ किस्सों और कहानियों में सुना है, जब कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी।
“पंजा और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार की दुर्गति की। गरीबी को बिहार की नियति बना दिया। लेकिन एनडीए सरकार ने दिखाया कि गरीबी भी खत्म की जा सकती है।” उन्होंने दावा किया कि बीते एक दशक में 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि बिहार की तस्वीर बदलने में एनडीए सरकार की योजनाओं, विशेषकर नीतीश कुमार की भूमिका अहम रही है। उन्होंने बताया कि
“पिछले 10 वर्षों में डेढ़ करोड़ घरों तक पानी पहुंचा, सड़कों का जाल बिछाया गया, स्टार्टअप को प्रोत्साहन मिला और गरीबों को उनका अधिकार मिला।”


प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपने विदेश दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि
“दुनिया के तमाम बड़े देश भारत की तेज़ प्रगति से प्रभावित हैं। आज दुनिया भारत को तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरता हुआ देख रही है, और इसमें बिहार की भूमिका भी अहम है।” उन्होंने आगे कहा,
“बिहार समृद्ध होगा तो भारत भी समृद्ध होगा।”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान मंच से ही हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!