अवैध मदरसों पर एक्शन के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
देहरादून: देहरादून में अवैध मदरसों के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई के विरोध में आज मुस्लिम समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।
एमडीडीए के अधिकारियों का कहना है कि मदरसों का नक्शा पास नहीं था। इसलिए कार्रवाई की जा रही है। इसी के विरोध में मुस्लिम समाज के हजारों लोग आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि इस समय रमजान का महीना चल रहा है और अधिकारी जानबूझकर इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





