प्रियंका चोपड़ा को आई देसी इंडियन फ़ूड की याद, नाश्ते की प्लेट शेयर कर कहा-“मुंबई की याद…”

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा  अक्सर अपने सोशल हैंडल से अपने डेली रूटिन से लेकर अपने नए प्रोजेक्ट और पर्सनल लाइफ की बातों को फैन्स के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं.

प्रियंका भले ही इन दिनों अपने पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस  के साथ अमेरिका में हैं, लेकिन फैन्स उनके बारें में हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं. इसलिए एक्ट्रेस अपने चाहने वालों का दिन बनाने के लिए हर रोज कोई न कोई पोस्ट शेयर कर उन्हें खुश कर दिया करती हैं.

प्रियंका , अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से ‘पोहे’ से भरी प्लेट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं – “LA में ‘पोहा’, जिससे मुझे मुंबई की याद दिला दी,” इसके साथ ही हाथ जोड़े और रेड हार्ट इमोजी के साथ उस रेस्टोंरेट का थैंक्यू कहा है, जहां से उनका पोहा आया है.

हाल ही में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ यहां खाना खाने पहुंचे थीं. इस दौरान निक के भाई केविन भी उनके साथ दिखाई दिए. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!