अंतिम चरण के मतदान से पहले बोले राकेश टिकैत-“ईमानदारी से परिणाम आए तो इस बार बीजेपी को…”

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छह चरण के मतदान हो चुके हैं. अंतिम चरण के मतदान से पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि, इस बार बीजेपी को काफी नुकसान होगा, अगर ईमानदारी से परिणाम आए तो.

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवे और अंतिम चरण की वोटिंग 7 मार्च को कराई जाएगी, इस दौर में 54 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनपर 613 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सातवें दौर में 2 करोड़ 6 लाख मतदाता है.

बीजेपी की सरकारी यूनिवर्सिटी जो नागपुर में है, वह बीजेपी हारे हुए छात्रों को भी जीत का सर्टिफिकेट दे देते हैं. इस बार भी जो प्रत्याशी हार जाएगा, उसे जीत का सर्टिफिकेट दिया जाएगा, क्योंकि इससे पहले भी ऐसा हो चुका है.

उन्होंने आगे कहा कि, किसान किसी को समर्थन नहीं दे रहा, किसान सिर्फ आंदोलन से जिंदा रहेगा. जिस राज्य में किसानों का आंदोलन मजबूत रहेगा, वही किसान सर्वाइव कर सकता है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी, सपा, बसपा और कांग्रेस लगातार जनता के बीच उतर वोट मांग रही है.

वहीं अपने विरोधियों पर जमकर निशाना भी साध रही है. अंतिम दौर के चुनाव में आजमगढ़, वाराणसी और विंध्याचल मंडल के 9 जिलों में मतदान कराया जाएगा. इस बार वह सपा के साथ मिलकर लड़ रही है, वहीं निषाद पार्टी ने पिछला चुनाव अकेले लड़ा था. जो कि अब बीजेपी की गठबंधन सहयोगी है.

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!