रामपुर सीडीओ ने ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक


रिपोर्ट : सलमान खान

रामपुर : सीडीओ नंद किशोर कलाल की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण- प्रभारी परियोजना निदेशक, डीआरडीए द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 718 स्वीकृत आवास के सापेक्ष 714 आवास और वित्तीय वर्ष 2022-23 में 3410 स्वीकृत आवास के सापेक्ष 3390 आवास पूर्ण कराये जा चुके हैं और शेष आवास तकनीकी एवं अन्य कारणवश अपूर्ण होना बताया गया।

तकनीकी समस्या का निस्तारण काये जाने के लिए उत्तर प्रदेश आयुक्त, लखनऊ ग्राम्य विकास, को पत्र लिखा जा चुका है। अवशेष आवासों को पूर्ण कराये जाने के लिए अधोहस्ताक्षरी द्वारा सम्बन्धित खंण्ड विकास अधिकारियों को समस्त आवास शीघ्र ही पूर्ण कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल लक्ष्य/स्वीकृत आवास 478 के सापेक्ष 470 आवास पूर्ण होना बताया गया। अवशेष 8 आवासों में बिलासपुर विकास खंण्ड़ के 2, शाहबाद विकास खंण्ड के 4 मिलक-सैदनगर का 1-1 आवास तकनीकी समस्या के कारण अपूर्ण हैं और शेष अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में 75 प्रति० और वित्तीय वर्ष 2022-23 में 88 प्रति० मानव दिवस सृजित किये गये, जो काफी कम हैं। जिस पर रामपुर सीडीओ नंद किशोर कलाल द्वारा प्रगति सुधारने और मास्टररोल जारी किये जाने के निर्देश दिए गये।

रामपुर सीडीओ नंद किशोर कलाल द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन स्वयं सहायता समूहों को स्टार्टअप फंण्ड प्राप्त नहीं हुआ है, उन समूहों की डिमांण्ड जेनरेट करते हुए स्टार्टअप फंण्ड दिये जाने के लिए निर्देशित किया गया और उपायुक्त, स्वतः रोजगार, को सभी बी०एम०एम० के साथ बैठक कर पृथक से समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया गया।

प्रभारी श्रम रोजगार, मनरेगा द्वारा अवगत कराया गया कि योजनान्तर्गत शाहबाद विकास खंण्ड और चमरौआ की मानव दिवस सृजन की स्थिति अत्यन्त खराब स्थिति में है, जिसे सुधार किये जाने के लिए चमरौआ खंण्ड विकास अधिकारी और शाहबाद को निर्देशित किया गया। रामपुर जिलें में 4 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिसमें मनरेगा योजनान्तर्गत कोई कार्य नहीं कराया गया है, इस पर रामपुर सीडीओ नंद किशोर कलाल द्वारा ग्राम पंचायतवार समीक्षा की गई, जिसमें स्वार खंण्ड विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत किशनपुर-मौलागढ़ के ग्राम प्रधान इकबाल के विरूद्ध कार्यवाही प्रचलित है, जिस कारण इस ग्राम पंचायत किशनपुर-मौलागढ़ में मनरेगा योजनान्तर्गत कार्य नहीं कराया गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम प्रधान इकबाल की पॉवर सीज हुए 20-25 दिन बीत चुके हैं, किन्तु समिति गठित किये जाने के लिए स्वार विकास खंण्ड स्तर से पत्रावली प्रेषित नहीं की गई है, जिस पर रामपुर सीडीओ द्वारा समिति के सदस्यों की सूची न प्रेषित किये जाने के बारें में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) स्वार विकास खंण्ड का अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित करने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया।

मनरेगा योजनान्तर्गत महिला मानवदिवस की प्रगति कम पाई गई, जिस पर सभी खंण्ड विकास अधिकारियों को महिला/अनुसूचित जाति के मानवदिवस की प्रगति में सुधार किये जाने के लिए निर्देशित किया गया और मिलक विकास खंण्ड/शाहबाद को विशेष ध्यान दिये जाने के लिए निर्देशित किया गया। मनरेगा योजनान्तर्गत 100 मानव दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की संख्या मात्र 60 है जो बहुत खराब है, इस पर प्रभारी उपायुक्त, श्रम रोजगार, मनरेगा द्वारा अवगत कराया गया कि 1475 परिवार ऐसे हैं जिन्होंने 80 दिन का मानव दिवस पूर्ण कर लिया है उन परिवारों को 100 दिवस पूर्ण कराये जायें, जिससे रामपुर जिले की प्रगति में सुधार होगा।

मनरेगा योजनान्तर्गत वृक्षारोपण के लिए वन विभाग की नर्सरी से पौध उठान की स्थिति बेहद कम मात्र 48 प्रति० है, जिस पर रामपुर सीडीओ नंद किशोर कलाल द्वारा 20 जुलाई, 2024 से पूर्व शत-प्रतिशत पौध उठान का कार्य पूर्ण कर लिया जाये। रामपुर सीडीओ नंद किशोर कलाल द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में जिन जॉब कार्ड धारकों द्वारा 90 दिवस मजदूरी पूर्ण कर ली है उन जॉब कार्ड धारकों के श्रम विभाग से समन्वय स्थापित पर लेबर कार्ड बनवाये जाने के लिए समस्त खंण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा अवगत कराया गया कि 20 जुलाई, 2024 को वृक्षारोपण के लिए तिथि निर्धारित है। रामपुर जिले को संशोधित 26 लाख 40 हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस निर्धारित तिथि को ही लक्ष्य पूर्ण कराया जाये। वृक्षारोपण के समय का फोटो “मेरी लाईफ पार्टल’ पर “एक पेड़, मॉ के नाम अंकित कर हैस टैग करते हुए अपलोड करें। नर्सरी से पौध उठान, गड्डे खुदाई आदि कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करते हुए वृक्षारोपण के लिए जगह का चिन्हांकन कर लें।

इस दौरान बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, ए०पी०ओ० मनरेगा, अवर अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्ता विभाग, रामपुर एवं ब्लॉक मिशन प्रबन्धक उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!