रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा क्या सच में जल्द करने वाले हैं शादी, अफेयर की खबरों ने बटोरी सुर्खियाँ

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी फिल्म पुष्पा को बंपर सफलता मिली है। रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी कहा जाता है।

अब खबर है कि रश्मिका भी जल्द शादी करने जा रही हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी सबको काफी पसंद है। हाल ही में दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया है। जिसके बाद खबरें आईं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दो सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। उसके बाद से ही दोनों को कई बार साथ देखा गया है। विजय के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो वो लिगर की शूटिंग में व्यस्त हैं।

रश्मिका मंदाना ने मुंबई में हाल ही में अपार्टमेंट खरीदा है। वहीं रश्मिका और देवरकोंडा को मुंबई में कई बार डेट पर एक साथ जाते देखा गया है। रश्मिका और विजय के रिलेशनशिप की चर्चा उनके गोवा ट्रिप से मिली।

सगाई टूटने के बाद रश्मिका को काफी ट्रोल किया गया। इस पर रश्मिका ने सफाई देते हुए कहा कि ‘काफी समय से मैं अपने बारे में कई कहानियां सुन रही हूं, यह बातें मुझे रोजाना परेशान करती हैं। ‘

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!