रोडवेज बस ने दो बाइक और स्कूटी सवारों को कुचला, हादसे में दो की मौत, हाईवे पर लगा जाम

रुड़की:  एक रोडवेज बस ने दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीओ मौके पर घटना की जानकारी ली।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह ऋषिकेश डिपो की एक बस हरिद्वार से रुड़की आ रही थी। जैसे ही बस रुड़की लक्सर हाईवे पर नगला इमरती से आगे एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची आगे चल रही एक बस को गलत साइड से ओवरटेक करने लगी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान जैसे ही बस ने ओवरटेक किया तो सामने से आ रही दो बाइक और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आकर तीनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए। वहीं, चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिससे जाम लग गया।

सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र पंत और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लक्सर रुड़की मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लग रहा। पुलिस ने बस और अन्य वाहनों को साइड में कर जाम खुलवाया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!