नगर के सरकारी अस्पताल में पालिका अध्यक्ष एवं अधीक्षक के द्वारा पौधारोपण किया गया

रिपोर्ट : राहुल मौर्य


मिलक : नगर के समुदायक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार के द्वारा किया गया ।जिसके तहत चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बासित अली की उपस्थिति में मां के नाम  एक पौधा लगाया गया। और धरती पर एक पौधे का महत्व कितना जरूरी है इस संदेश के साथ अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु अनुरोध किया गया ।कार्यक्रम में डॉक्टर बासित अली द्वारा भी समस्त पीएससी एवं सी एस सी पर उक्त  कार्यक्रम के अंतर्गत 2650 पौधों का रोपण किया गया ।और यह भी संदेश दिया गया। कि हर व्यक्ति को एक-एक पेड़ लगाना चाहिए कार्यक्रम के दौरान कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार उपस्थिति में चिकित्सालय परिसर में चिह्नित भूमि पर पौधा रोपण किया गया ।  कार्यक्रम के दौरान डॉ जितेंद्र शाक्य डॉ सरिता डॉ महजबी   फार्मासिस्ट घनश्याम पटेल मोहम्मद आरिफ दिनेश एव सुशील कुमार आशीष कुमार आशा मौर्य अर्चना सागर आदि स्टाफ मौजूद रहा ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!