पीनट मूंग दाल चीला घर पर बनाने के लिए देखें इसकी विधि

पीनट मूंग दाल चीला बनाने की सामाग्री-

-2 कप मूंग दाल

-2 चुटकी हींग

-आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक

-बारीक कटा हुआ 1 प्याज

-बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च

-आधा कप बारीक काटा हुआ हरा धनियां

-आधा छोटा कप रोस्टेड मूंगफली

-स्वादानुसार नमक

-तेल या घी

पीनट मूंग दाल चीला बनाने की रेसिपी-

इसको बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग की दाल को अच्छे से धो कर 2 घंटे तक गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें। फिर आप इसमें हींग डालकर थोड़ा पानी और मिला दें। इसके बाद आप इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को एक बड़े कटोर में निकालकर इसमें अदरक, प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, भुनी हुई मूंगफली और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अगर आप चाहें तो इसमें दही या फिर आधी छोटी चम्मच ईनो पाउडर भी डाल सकते हैं। इसके बाद आप गैस पर तवा रखकर उसके ऊपर तेल या घी लगाकर गर्म करें। फिर आप चीले के बने पेस्ट को इस गरम तवे पर फैलाएं। आप इसके ऊपर और किनारों में भी ऑइल लगा दें। इसके बाद आप इसको अच्छे से पकने दें। फिर जब ये एक ओर से अच्छे से पक जाए तो पलकटर दूसरी ओर से भी पकाएं। अब आपका चीला बनकर तैयार हो चुका है। आप चाहें इसके ऊपर पनीर को कद्दूकस करके डाल सकते हैं या अपनी पसंद की सब्जियों की स्टफिंग भी कर सकते हैं। इसके बाद आप इसको चटनी या दही के साथ सर्व करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!