बेटे के गले में पदक देख मां के छलके खुशी के आंसू, पढ़ें होनहार अनु के संघर्ष से सफलता की कहानी

देहरादून: उत्तराखंड के अनु कुमार ने राष्ट्रीय खेलों में 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। वहीं, बेटे के गले में रजत पदक देखकर मां की आंखें खुशी से छलक आई। अनु कुमार के मुताबिक 2022 में उनके पिता की मृत्यु के बाद, घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई, ऐसे में उनके लिए खेलना बहुत मुश्किल हो गया था।

उनके लिए यह समय बहुत कठिन था क्योंकि पूरा परिवार गरीबी से जूझ रहा था। बावजूद इसके, उन्होंने हार नहीं मानी। अनु ने खेतों में काम करने के साथ-साथ दिहाड़ी मजदूरी की। कहा, मेरे लिए हर दिन एक नई चुनौती था, लेकिन मैं जानता था कि अगर मैं मेहनत करूंगा, तो एक दिन सफलता मिलेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!