गाजीपुर में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक कुमार सिंह बने प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष


रिपोर्ट : आसिफ अंसारी

गाजीपुर: रविवार को वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक कुमार सिंह को सर्वसम्मति से प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर गाजीपुर में आयोजित एक आम बैठक में पत्रकारों की कल्याणकारी योजनाओं और संगठन के उद्देश्य पर चर्चा की गई। बैठक का आयोजन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अगुवाई में किया गया, जिसमें जिले के कई प्रमुख पत्रकारों ने भाग लिया।

स्थानीय रेस्टोरेंट में आयोजित इस बैठक में संगठन के संरक्षक अखिलानंद तिवारी, प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र तिवारी सिंधु, जिला सचिव शशिकांत ओझा, कृपा कृष्ण, अजय राय बबलू, वसीम रजा, नरेंद्र पांडेय, सुनील गुप्ता, प्रभाकर सिंह, अनिल कुमार, पवन कुमार, इकरार खान, आसिफ़ अंसारी, विनीत दूबे, मुकेश उपाध्याय, यशवंत कुमार राय, विनीत चौहान और अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि “हमारा मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के कल्याण और सुरक्षा के लिए काम करना है। अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में हमें विश्वास है कि जिले में पत्रकारों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और उनकी आवाज को बुलंद किया जाएगा।”

नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने एसोसिएशन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे जिले में पत्रकारों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा, “मुझे इस जिम्मेदारी का सम्मान मिला है, और मैं इसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। जिले के सभी पत्रकारों के साथ मिलकर उनके हित में कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी।”

इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अभिषेक कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की आशा व्यक्त की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!