गंगोत्री हाईवे के पास चांगथांग में हिमस्खलन, धाम सहित कई क्षेत्रों का मुख्यालय से कटा सम्पर्क
उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर धराली और जांगला पुल के बीच में तीसरी बार चांग थांग में हिमस्खलन हुआ है। इस कारण गंगोत्री धाम सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कटा। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
पिछले माह 28 फरवरी को जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण डबराणी, झाला के समीप और धराली और भैरोघाटी के बीच भारी हिमस्खलन हुआ था। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले स्थानों में हिमस्खलन की चेतावनी दी थी।
इसके बाद फिर धराली से आगे चांगथांग के समीप बड़ा हिमस्खलन हुआ। बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे बंद होने से वहां पर आवाजाही बंद हो गई थी। हिमस्खलन गंगोत्री हाईवे से करीब 100 मीटर नीचे भागीरथी नदी तक हुआ था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





