औरैया,सपा सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी भाजपा ने सर्वजन का किया हित*

*औरैया,सपा सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी भाजपा ने सर्वजन का किया हित*

*औरैया।* अछल्दा कस्बे में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपा व बसपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बबुआ व बुआ ने प्रदेश का बहुत बड़ा नुकसान किया , वही भाजपा ने सर्वजन समाज का हित करने के साथ कानून का राज कायम कर बहन बेटियों को सुरक्षा की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। हत्या , डकैती , अपहरण व लूट का कारोबार चल रहा था। बहन बेटियां घर से निकलने से डरती थी , लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में अन्यायियों को जेल की सलाखों में पहुंचा दिया गया है , और लोगों की जमीन पर गुंडागर्दी के बल पर कब्जा कर बनाए गए महलों पर बुलडोजर भी चला दिया गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने औरैया जिले के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया है , मेडिकल कॉलेज की सौगात देने के साथ किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि श्रमिकों को ई श्रम कार्ड , गरीबों को प्रधानमंत्री आवास , शौचालय , उज्जवला योजना व आयुष्मान भारत योजना गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन युवाओं को बिना पैसे बिना भेदभाव के नौकरिया व गरीबों को माह में दो बार खाद्यान्न दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सिर्फ एक ही गांव तक विकास सीमित था और कुछ ही जिलों में बिजली आती थी लेकिन आज समूचे उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने बिधूना विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य औरैया की प्रत्याशी गुड़िया कठेरिया व दिबियापुर के प्रत्याशी लाखन सिंह राजपूत को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस जनसभा को सांसद गीता शाक्य , सांसद रामशंकर कठेरिया , लाखन सिंह राजपूत , पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस , पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव , पूर्व विधायक अशोक दोहरे , पूर्व विधायक मदन गौतम , जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे , भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा आदि प्रमुख भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!