सुलगती अवैध कोल भट्टियां पर्यावरण को दे रही चुनौती प्रशासन मूकदर्शक


Report By : Sanjay Sahu, Chitrakoot

चित्रकूट : पहाड़ी विकासखंड के ग्राम पंचायतों में सुरक्षा एवं पर्यावरण के मानकों को ताक में रख अवैध तरीके से कोल भट्ठी का संचालन किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों के आसपास के खेतों में खड़ी फसल सहित गांव में धुआ धुआ से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। ग्राम पंचायत अरक्षा बरेठी के ग्रामीणों ने बताया कि कोल भट्टी के आसपास किसी भी तरह के सुरक्षा के इंतजाम नहीं है।

अग्निशमन के कोई सामान नहीं होने से खेत के आसपास कच्चे घरों एवं ग्रामीणों में आग लगने का खतरा बना रहता है। अग्निशमन एवं वन विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बगैर स्थल निरीक्षण के एनओसी दी गई है। कोल भट्टी संचालन हेतु इस साल में किसी भी तरह की सुरक्षा दीवाल का निर्माण नहीं कराया गया। 5000 लीटर पानी की कोई टंकी नहीं है बोरवेल का कोई इंतजाम नहीं है भट्ठी में लगे कर्मचारियों को फायर फाइटिंग की जानकारी नहीं है। प्रस्तावित स्थल के कंट्रोल रूम के पास लोकल पुलिस थाना फायर सर्विस वन विभाग एवं उच्च अधिकारियों के टेलीफोन नंबर एवं पट्टिका नहीं लगाई गई।

नियम नियमों को ताक में रख अवैध तरीके से ग्राम पंचायत में कोल भट्टी का संचालन किया जा रहा है। वही संबंधित जमीन की रजिस्ट्री में कृषि कार्य दिखाया गया है परंतु मौके पर अवैध तरीके से कोल भट्टी का संचालन अनवरत जारी है। इसी क्रम में ग्राम अरक्षा,गडौली,कुसेली,सुरसेन,डिघौरा बड़े पैमाने में अवैध तरीके से कोल भट्टी का संचालन किया जा रहा है। फिलहाल अवैध तरीके से पहाड़ी क्षेत्र में अवैध कोल भट्ठी संचालन का कारोबार दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!