चौथे चरण के मतदान से पहले बोली सोनिया गांधी-“जब आप दर्द में थे, मोदी-योगी ने आपसे नजरें फेर लीं थी”

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने सोमवार को वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ये चुनाव आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

आपने पांच साल एक ऐसी भाजपा सरकार देखी है, जिसने आपस में मतभेद पैदा करने के अलावा कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि किसान बहुत मेहनत से फसल उगाते हैं। उन्हें न वेतन मिलता है, न खाद मिलती है। किसानों के लिए सिंचाई की भी कोई सुविधा नहीं की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने लॉकडाउन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लॉकडान के समय व्यापार ठप हो गया था। आपने मीलों पैदल चलने का दर्द सहा, लेकिन मोदी-योगी ने आपसे नजरें फेर लीं, उन्होंने आंख मूंद ली। आपके दर्द को भुला दिया। सरकार ने आपको राहत देने के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय सरकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!