खेल शक्ति ही राष्ट्र शक्ति : नई खेल संस्कृति के साथ यूपी बना रहा राष्ट्रीय नेतृत्व : मुख्यमंत्री योगी

72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के शुभारंभ पर बोले सीएम योगी, खेलो इंडिया और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से बदली खेलों की तस्वीर

Report By : कर्मक्षेत्र टीवी डेस्क टीम

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “खेल शक्ति ही राष्ट्र शक्ति” है और नई खेल संस्कृति के साथ उत्तर प्रदेश आज राष्ट्रीय नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में खेलों को लेकर सोच, संसाधन और आत्मविश्वास—तीनों में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित New Sports Culture ने युवाओं में अनुशासन, फिटनेस और Team Spirit को मजबूत किया है। अब खेल केवल शौक नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने काशी में आई देशभर की 58 टीमों (30 पुरुष, 28 महिला) के खिलाड़ियों, कोच और ऑफिशियल्स का स्वागत किया।

सीएम योगी ने कहा कि आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और Mission Mode में लागू योजनाओं के चलते आज युवा खिलाड़ियों के लिए अवसर कई गुना बढ़े हैं। ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय मंच तक खेल प्रतियोगिताओं का विस्तार किया गया है। इसका परिणाम यह है कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अब ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में न केवल प्रतिभाग कर रहे हैं, बल्कि पहले की तुलना में कहीं अधिक Medals भी जीत रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के बीच नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE) के संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण MoU का आदान-प्रदान हुआ। इस समझौते के तहत साई के अनुभवी कोच और आधुनिक संसाधनों के माध्यम से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अत्याधुनिक Training Platform मिलेगा, जिससे उनकी क्षमता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 11 से साढ़े 11 वर्षों में हर भारतवासी ने देश में नई खेल संस्कृति को पनपते देखा है। वर्ष 2014 के बाद खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता और हर जिले में विकसित होते खेल इंफ्रास्ट्रक्चर ने खेलों को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है। स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवन ही सफलता के सभी आयामों की कुंजी है—यह संदेश अब समाज के हर वर्ग तक पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सांसद-विधायक खेलकूद प्रतियोगिता, ग्रामीण खेलकूद आयोजन और स्कूल-कॉलेज स्तर की प्रतियोगिताओं के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को पहचानने और आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। हर गांव में खेल मैदान, हर जनपद में स्टेडियम, हर विकासखंड स्तर पर मिनी स्टेडियम और नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में Open Gym की स्थापना से खेलों को आधारभूत मजबूती मिली है।

सीएम योगी ने यह भी उल्लेख किया कि 43 वर्षों बाद सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश में, वह भी वाराणसी नगर निगम द्वारा किया जाना, प्रदेश की खेल क्षमताओं और इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रमाण है। संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिखाई दे रहा अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Vision और Smart City Mission का परिणाम है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिम और उसके उपकरणों के रखरखाव को देखा तथा अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से संवाद किया। शूटिंग अभ्यास कर रहे एक बच्चे को बुलाकर उससे खेल के बारे में जानकारी ली और उसके प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों में अभ्यासरत खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई कर उनका मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर महापौर अशोक तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। शुभारंभ समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Karmakshetra TV Desk Team

कर्मक्षेत्र टीवी की अनुभवी, सजग और समर्पित डेस्क टीम समाचार जगत में सटीकता और विश्वसनीयता की पहचान है। हमारी टीम दिन-रात सक्रिय रहकर देश-प्रदेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना, सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और प्रशासनिक गतिविधियों पर निरंतर नज़र बनाए रखती है। प्रत्येक खबर को प्रसारित करने से पहले तथ्यों की गहन जाँच, स्रोतों की पुष्टि और निष्पक्ष विश्लेषण किया जाता है, ताकि दर्शकों तक केवल सत्य और प्रमाणिक जानकारी ही पहुँच सके। कर्मक्षेत्र टीवी का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना और जनविश्वास को बनाए रखना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!