भाजपा की बैठक में ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय,

Report By: तारकेश्वर प्रसाद

आरा: भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला कार्यालय बामपाली में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया।

बैठक में जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडल कार्यक्रम प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे जिले में ‘आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम’ के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा और मंडल स्तर पर शिविर या स्टॉल लगाकर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भोजपुर जिले में इस कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को आरा स्टेशन परिसर में स्टॉल लगाकर की जाएगी। यहां आम लोगों को संकल्प पत्र भरवाते हुए अपने घरों में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही घर-घर में कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन भी संभव हो सके।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्णतः आत्मनिर्भर बनाना भाजपा का लक्ष्य है। भारत तभी विकसित राष्ट्र बन सकेगा, जब स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ेगा और देश की अर्थव्यवस्था स्थानीय उद्योगों के माध्यम से मजबूत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करें।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सामूहिक रूप से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भरता की शपथ दिलाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है, जिसे समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय, राजकुमार कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, लव पांडेय, श्रीभगवान सिंह, संजय कुमार सिंह, मधु मिश्रा, पंकज प्रभाकर, शालिनी सिंह, जीतु चौरसिया, रामसागर राय, रंजीत गुप्ता, विरेंद्र कुमार, भिखारी सिंह, अशोक सिंह, हैप्पी तिवारी, दीपक तिवारी, संतोष कुमार, विद्यासागर पांडेय, सुशील मिश्रा, संजीत रजक, विजेंद्र ठाकुर, भुनेश्वर ठाकुर, राकेश तिवारी, पंकज तिवारी सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा द्वारा संचालित यह अभियान आने वाले दिनों में जिले के सभी हिस्सों में चलाया जाएगा, ताकि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत आधार मिल सके।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!