हाथी के रफ्तार से विरोधी हुए हताश, सुल्तानपुर बनाएगा नया इतिहास !

जनसंपर्क करते हुए बसपा प्रत्याशी उदराज वर्मा

रिपोर्ट : विनीत सिंह, सुल्तानपुर


सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश में करवट बदलते मौसम के साथ सियासी फिजा भी बदल रही है। सूबे के सबसे हॉट सीटों में से एक सुलतानपुर लोकसभा सीट पर हाथी जैसे-जैसे अपनी रफ्तार बढ़ा रही है, कमल और साइकल की मुश्किलें भी वैसे बढ़ रही है।

दरसल बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी उदराज वर्मा लगातार लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और समाज के सभी वर्गों से उनको अपार जन समर्थन मिल रहा है।  बता दें की उदराज वर्मा सुल्तानपुर के स्थानीय प्रत्याशी हैं और इसका सीधा लाभ उनको मिल रहा है। जबकि भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर के असर के साथ ही साथ सुल्तानपुर जिला भाजपा इकाई की अंतर्कलह भी उनके लिए मुसीबत बनी हुई है।

वहीं समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर में आपसी मतभेद और मनभेद का शिकार है। जिसका पूरा लाभ युवा प्रत्याशी उदराज वर्मा को मिल रहा है।

उदराज वर्मा को लगातार मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी अपार जन समर्थन मिल रहा है जिससे उनके जीत की राह आसान हो सकती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!