पुलिस अधीक्षक वैशाली ने देर रात सराय थाने का किया औचक निरीक्षण, कई कर्मी निलंबित

वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक ने देर रात करीब 01:55 बजे सराय थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा गार्ड एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच की गई। कई कर्मियों को अनुपस्थित और लापरवाही बरतने के कारण सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

जिला : वैशाली, बिहार
रिपोर्ट : मृत्युंजय कुमार

पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई इस प्रकार है:

1. स0अ0नि0 संतोष कुमार सिंह को थाना परिसर से अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

2. पु0नि0 मनीभूषण कुमार (थानाध्यक्ष) और प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला को कार्यों में लापरवाही और आदेश उल्लंघन के लिए स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया।

3. पु0अ0नि0 हकिम उदिन, परि0अ0पु0नि0 प्रीति प्रिया, और बिहार विशेष सशस्त्र बल के सिपाही रमेश कुमार को थाना क्षेत्र से अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई।

4. हवलदार उत्तम कुमार ठाकुर को सिपाही रमेश कुमार को अनाधिकृत रूप से छुट्टी देने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

इस औचक निरीक्षण के बाद जिले के अन्य थानों में भी अनुशासन और कार्यशैली में सुधार के निर्देश जारी किए गए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!