इटावा विशेष बातचीत के दौरान सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृध्दि कुशवाहा*

*विशेष बातचीत के दौरान सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृध्दि कुशवाहा*

जसवंतनगर। बहुचर्चित निर्भया कांड के आरोपियों को मौत की सजा दिलाने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कहा कि बीएसपी सरकार आने पर महिला सुरक्षा गारंटी अधिनियम लागू किया जाएगा।
संवाददाता से विशेष बातचीत के दौरान सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृध्दि कुशवाहा ने कहा कि महिला सुरक्षा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत हर धर्म जाति समाज की सभी महिलाओं छोटी बच्चियों मां के गर्भ से लेकर वृद्ध महिलाओं तक को आर्थिक सामाजिक मानसिक व भावनात्मक सुरक्षा देने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वे प्रयास ना करतीं तो निर्भया कांड के चार दोषियों को फांसी न हो पाती। हालांकि उन्हें इस मकसद में कामयाब होने के लिए 7 साल लगे। क्योंकि देश का कानून सख्त नहीं है इसी कारण 70 प्रतिशत अपराधियों को सजा नहीं मिल पा रही है। देश में सख्त कानून की जरूरत है और उसका अनुपालन भी हो।
उन्होंने कहा कि इटावा के लवेदी थाना क्षेत्र में एक युवती की गला काट कर हत्या कर दी गई कानपुर व कुशीनगर में भी इसी तरह के केस हुए। सरकार ने नाबालिग बेटी खुशी को भी जेल में डाल दिया। लॉ एंड ऑर्डर के मामले में सरकार पूरी तरह फेल है पूरे देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यहां उनका घर है आने का कोई मकसद नहीं होता लेकिन फिर भी इस बार बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए यहां काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीएसपी खून पसीने की कमाई से बनी हुई पार्टी है। 2007 में बीएसपी के सत्त्ता में आने पर बहुत कुछ काम हुआ है उस कार्यकाल को लोग आज भी याद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2022 में किसानों की आय दोगुनी का वायदा किया और किसान आंदोलन को भी कुचला इस दौरान 700 किसान शहीद हुए। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। बीएसपी लोक कल्याणकारी राज्य के लिए काम कर रही है और उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!