हेयर फॉल से बचने के लिए करें ये उपाय, वरना करना पड़ेगा गंजेपन का सामना

हम में से ज्यादातर लोग बालों में तेल लगाना पसंद नहीं करते। उन्हें लगता है कि बालों में तेल लगाने से बाल चिपचिपे लगने लगते हैं, लेकिन ऑयल मसाज के कई फायदे हैं।

अगर दिन में तेल नहीं लगाना चाहते, तो रात में तेल लगाकर सो सकते हैं। सप्ताह में कम से कम एक बार तेल जरूर लगाएं। हेयर फॉल के लिए बालों में तेल न लगाना भी एक बड़ा कारण है।

कैसा हो आपका हेयर ऑयल – आपके बालों के लिए कोकोनट ऑयल, ऑलिव ऑयल, कैस्टर ऑयल अच्छे होते हैं क्योंकि यह पोषक से भरपूर होते हैं लेकिन अगर आप बालों को हेयर फॉल से बचाना चाहते हैं, तो आप सरसों का तेल, नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल और तिल के तेल को एक साथ कटोरी में लेकर थोड़ा गर्म कर लें। गर्म करते हुए आपको ध्यान रखना है कि इसे सीधे आग के सामने न रखें बल्कि इसे गर्म करने के लिए डबल बॉयलर का इस्तेमाल करें। आपको एक बड़े बर्तन में थोड़ा पानी रखना है।

हेयर ऑयल लगाने का तरीका – बालों में ऑयल मसाज करने से पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा लें। अब जड़ों में तेल को लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। जड़ों के साथ बालों की लेंथ में तेल लगाना न भूलें। बालों में कम से कम 2-3 घंटे तक ऑयल लगा रहने दें।

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!