रामद्रोहियों का पतन शाश्वत सत्य है : योगी आदित्यनाथ

उद्बोधन देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



– मुख्यमंत्री ने अकबरपुर लोकसभा सीट के लिए जनसभा को किया संबोधित

– बोले सीएम- अकबरपुर का नाम लेने में भी संकोच होता है, गुलामी के निशान को समाप्त करेंगे

– लोकसभा चुनाव में एक तरफ रामभक्त और दूसरी तरफ रामद्रोही : योगी आदित्यनाथ

– सपा और कांग्रेस पर योगी का हमला, क्षेत्र और जाति के नाम पर लड़ाते हैं रामद्रोही

– आतंकियों का महिमामंडन और माफिया को गले का हार बनाते हैं विपक्षी : योगी

रिपोर्ट : आकाश यादव, लखनऊ

कानपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि तीन चरण के चुनाव संपन्न होने के साथ ही देश की आधी लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं। पूरे देश में एक ही आवाज गूंज रही है, ‘फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार।’ उन्होंने कहा कि इस नारे ने ऐसा जादू किया है कि विपक्षी चारों खाने चित्त हो गये हैं। जब उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है तो भारत के खिलाफ साजिश में लिप्त हो गये हैं। विपक्षी दलों के बयानों को पढ़ने से स्पष्ट हो चुका है कि ये चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच में हैं। जो रामभक्त हैं वही राष्ट्रभक्त भी हैं। सीएम योगी यहां घाटमपुर स्थित पतारा रेलवे स्टेशन मैदान में आयोजित अकबरपुर लोकसभा सीट के लिए विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले के पक्ष में जनता से वोट की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकबरपुर का नाम ही ऐसा है कि बार बार बोलने में संकोच लगता है। ये सब बदल जाएगा। हमें गुलामी के निशानों को समाप्त और विरासत का सम्मान करना है। इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है। इसके लिए जो अभियान देश में शुरू हुआ है, उसमें हमें भी एक वोट के साथ सहभागी बनना है।

रामद्रोही हमें जाति, क्षेत्र के नामपर लड़ाने का काम कर रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सनातन सत्य है कि रामद्रोहियों का पतन हमेशा हुआ है। 2024 का लोकसभा चुनाव इस शाश्वत सत्य की पुष्टि करने वाला है। उन्होंने कहा कि ये केवल सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में देश को नये और आत्मनिर्भर भारत के रूप में स्थापित किया जा रहा है, दूसरी तरफ रामद्रोही हमें जाति, क्षेत्र के नामपर लड़ाने का काम कर रहे हैं। आतंकियों का महिमामंडन और माफिया को गले का हार बनाया जा रहा है। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के अधिकारों को अल्पसंख्यकों को देने की साजिश रची जा रही है।

कांग्रेस हमेशा विभाजन की राजनीति करने वाली
सीएम योगी ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान सपा और बसपा बिन मांगे कांग्रेस का समर्थन कर रहे थे। तब रंगनाथ मिश्रा कमेटी ने पिछड़ी जाति के आरक्षण से 6 प्रतिशत काटकर मुसलमानों को देने की सिफारिश की थी। भाजपा ने जब इसका पुरजोर विरोध किया तो कांग्रेस को वह प्रस्ताव वापस लेना पड़ा था। फिर सच्च्रर कमेटी का गठन किया गया, कांग्रेस ने साजिश की कि अनुसूचित जाति और जनजाति में मुसलमानों की कुछ जातियों को शामिल कर दिया जाए। कांग्रेस हमेशा विभाजन की राजनीति करने वाली रही है। इन्होंने देश का विभाजन किया। देश के अलग अलग भागों में आतंकवाद और अलगाववाद को पनपाने का काम किया। कांग्रेस ने इस बार भी अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि वह इस प्रकार के आरक्षण को देने का काम करेगी।

आज माफिया मिट्टी में मिल चुका है
मुख्यमंत्री ने कहा कि परम रामभक्त और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर कांग्रेस और सपा की ओर से संवेदना का कोई शब्द नहीं निकला था। प्रयागराज में राजू पाल की हत्या पर भी कोई संवेदना व्यक्त नहीं की गई। अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या पर हमने कहा था किसी ने अगर पिछड़े के बेटे को मारा है तो वह माफिया मिट्टी पर मिलेगा। और आज माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं। जो कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि नहीं दे सके वो माफिया के घर फातिहा पढ़ने गये। इनकी संवेदना माफिया के प्रति है। इनकी संवेदना रामद्रोहियों के प्रति है।

सपा सरकार में यहां तमंचे बनते थे, अब तोपें बनेंगी
सीएम योगी ने कहा कि सरकार सर्वे करा रहे हैं कि इस क्षेत्र में गन्ने की गुंजाइश होगी तो यहां शुगर और इथनॉल कॉम्पलेक्स का विकास किया जाएगा। सपा सरकार में यहां तमंचे बनते थे, कानपुर डिफेंस कॉरीडोर में देश के लिए तोपें बनेंगी। यहां की तोप जब सीमा पर गरजेगी तो कानपुर और यूपी का नाम सबके जेहन में छा जाएगा। जब दुश्मन देश की सेना धराशाई होंगी तो उसके साथ कानपुर डिफेंस कॉरीडोर का नाम सबसे ऊपर उभर के आएगा। आज यहां बन रहा गोला बारूद पूरी दुनिया को जा रहा है। ये काम केवल भाजपा सरकार कर सकती है। चाहे बात फ्री राशन की हो या फ्री उपचार की, बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई और शादी की व्यवस्था की हो या फिर बेटी और व्यापारी को सुरक्षा देने का कार्य आपका एक वोट नये भारत का दर्शन करा रहा है।

सीएम योगी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जो देश का विभाजन करने के लिए जिम्मेदार हैं वो आगे भी आपको बांटने का कार्य करेंगे। हमें मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाना है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सचान, प्रतिभा शुक्ला, विधायकगण नीलिमा कटियार, अभिजीत सिंह सांगा, सरोज कुरील, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, सांसद प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले, पूर्व मंत्री अरुणा कोरी, भाजपा के उपाध्यक्ष देवेश सोनी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!