उत्तराखंड चुनाव में आज तय होगी 632 प्रत्याशियों की किस्मत, CM पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी और मां के साथ खटीमा में डाला वोट

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ा दी है।

मतदान शाम के छह बजे तक चलेगा। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत राज्य कई बड़े दिग्गज परिवार के साथ पना वोट डालने पहुंचे।

आज प्रदेश के करीब 82 लाख मतदाताओं के वोट न सिर्फ 632 प्रत्याशियों की किस्मत तय कर रहे हैं, बल्कि राज्य का भविष्य भी लिख रहे हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव बदलाव के लिहाज से कुछ मायनों में अहम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी और मां के साथ खटीमा में वोट डालने पहुंचे। प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि सभी 11 हजार 697 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां रविवार देर शाम तक पहुंच गईंं।

पूर्व मुख्यमंत्री व एचआरडी मिनिस्टर डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने अपनी बेटी आरुषि निशंक से साथ वोट डालने पहुंचे। इस बार के चुनाव में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला और 288 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!