फरार आरोपियों के घरों पर चस्पा किया गया इश्तेहार, जल्द हो सकती है कुर्की

Report By : तारकेश्वर प्रसाद

भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चार आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा किया है। शनिवार को कोर्ट के आदेश के बाद थाना अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ कटरिया गांव पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी
पुलिस ने बालेश्वर सिंह, गोलू सिंह, विकास कुमार उर्फ मेघा सिंह और शिवनंदन सिंह के घरों पर इश्तेहार चिपकाया। इन सभी पर 28 जुलाई 2024 को कटरिया गांव निवासी राकी कुमार की लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। इस घटना के बाद मृतक के पिता विद्यासागर महतो ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन शेष चार आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन वे पुलिस को चकमा दे रहे थे।

जल्द हो सकती है कुर्की की कार्रवाई
थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार, अगर आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, और पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!