बिहार कांड: पुलिस को मिले धमकी भरे पत्र में तिहाड़ जेल के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का नाम आया सामने

बिहार के गोपालगंज जिले में एक मिठाई व्यवसायी से धमकी वाला पत्र के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है. दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की.

धमकी भरा जो पत्र भेजा गया है, उसपर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का नाम लिखा गया है. घटना हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ बाजार की है. हथुआ राज के मैरेज हॉल में स्थित संध्या स्वीट्स मिठाई दुकान के संचालक चंदन कुमार से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है.

व्यवसायी शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपने दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करने लगे. फायरिंग किये जाने से व्यवसायी और दुकान के कर्मी दहशत में आ गए.

घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे हथुआ के एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस को मिले धमकी भरे पत्र में तिहाड़ जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम का जिक्र किया गया है.

बता दे कि गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के 28 दिसंबर को भी टेंट के संचालक सोनू कुमार से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी पर्चा फेंककर मांगी गयी थी.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!