कारागार मंत्री ने बंदियों से संवाद स्थापित करते हुए अपराध न करने की अपील की

Minister appeals not to commit crime while establishing dialogue with prisoners

धर्मवीर प्रजापति ने जिला जेल आगरा में 245  कंबल, सिरपर ओढ़ने वाली कैप व मोजो का किया वितरण

लखनऊ : प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज जिला जेल आगरा में बंदियों के साथ संवाद किया। संवाद के उपरान्त  ऐसे बन्दी जेल में जिनसे मिलने कोई आता ही नही उन बंदियों को 245 कम्बल वितरित किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम आगरा की ही एक स्वयं सेवी संस्था के तत्वाधान में आयोजित किया गया था।  जिसमे बंदियों के लिए कंबल, सर पर ओढ़ी जाने वाली कैप और मोजों को जिला कारागार आगरा में वितरित किया गया।

 प्रजापति ने कहा कि संवाद का उद्देश्य है कि बंदी अपने जीवन में सुधार लाये और एक अच्छा इंसान बनकर जेलों से बाहर निकलें। संवाद के दौरान बहुत से बंदी अपने किये पर पश्चात करते हैं और अपने में सुधार लाने की भी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

धर्मवीर प्रजापति ने संवाद के दौरान बंदियों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में सुधार लाये, मंत्रों का उच्चारण करें और नकारात्मक चर्चा से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आपके ऊपर आपका पूरा परिवार निर्भर है। जब तक यह भावना आपके मन में नहीं बैठेगी तब तक आप छोटे-मोटे अपराध करते रहेंगे।

कारागार मंत्री के बंदियों से संवाद कार्यक्रम जेल में बंद बंदियों के कार्यशैली एवं जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। जेलों का वातावरण भी अब मानवीय सोच और दूसरों के लिए अच्छा करने की भावना से ओत प्रोत हो रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!