पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों की भूमिका अहम : आकाश

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रेवती नदी के किनारे किया पौधरोपण


रिपोर्ट : राहुल मौर्य

रामपुर : शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पेड़ पौधों की अहम भूमिका है। इसलिए, प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, तभी हमारी पृथ्वी ग्लोवल वार्मिंग से बच सकती है और आगामी पीढ़ी को सांस लेने के लिए शुद्ध हवा मिल सकेगी।
शनिवार को वन विभाग की ओर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव औलख, जिले के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा, शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, चमरौआ ब्लॉक प्रमुख हरिबाला यादव ने बकैनिया स्थित रेवती नदी के किनारे पौधरोपण किया। इसके बाद ग्रामीणों को पौधरोपण अभियान की महत्वता और आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर अपनी दूरदर्शिता का परिचय दिया है। हमें समझना होगा कि यदि पेड़ पौधों का संरक्षण नहीं किया गया, तो हमारी आगामी पीढ़ी के लिए सांस लेना दुभर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आप लोग महसूस कर सकते हैं कि इस बार कितनी गर्मी पड़ी। तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। करीब एक सप्ताह तक जमकर बारिश हुई, जिससे प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आ गई। यह कहने का तात्पर्य है कि यह सब ग्लोबल वार्मिंग का ही असर है और पेड़ पौधों के माध्यम से ही इस असर को कम किया जा सकता है। उन्होंने सभी ग्रामीणों को संकल्प दिलाया कि वो नदी किनारे लगे प्रत्येक पेड़ की देखभाल अपने बच्चों की तरह करें, जिससे भविष्य में आगामी पीढ़ी को शुद्ध वातावरण प्राप्त हो सके।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!