डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत भोजपुर जिले में आयोजित हुए विशेष कैंप, 22 विभागों की योजनाओं का एक ही स्थान पर लाभ


रिपोर्ट: तारकेश्वर प्रसाद, आरा (बिहार)

आरा: महादलित समुदायों के समग्र विकास और उन्हें सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ने के उद्देश्य से भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिलाधिकारी श्री तनय सुलतानिया के कुशल मार्गदर्शन में जिले के सभी प्रखंडों के चयनित 20 महादलित टोलों में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।
यह अभियान 19 अप्रैल से पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार शुरू हुआ है और इसका उद्देश्य अगले दो महीनों में जिले के सभी महादलित टोलों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। इन विशेष कैंपों की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें राज्य सरकार के 22 विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मौके पर ही हुआ 916 आवेदनों का निपटारा
इन शिविरों में अब तक कुल 1800 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 916 आवेदनों का समाधान मौके पर ही (ऑन द स्पॉट) कर दिया गया। शेष आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कौन-कौन सी योजनाएं मिलीं एक ही स्थान पर?
इन विशेष शिविरों के माध्यम से निम्नलिखित प्रमुख योजनाओं का लाभ लाभुकों को एक ही स्थान पर दिया गया:
राशन कार्ड निर्माण एवं सुधार
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
विद्यालयों में औपचारिक शिक्षा हेतु नामांकन
आंगनबाड़ी सेवाएं
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्माण
आधार कार्ड पंजीकरण/सुधार
ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड
हेल्थ कैंप एवं हेल्थ चेकअप
प्रधानमंत्री आवास योजना, वास-भूमि एवं बंदोबस्ती योजनाएं
पेंशन योजनाएं (वृद्धा, विधवा, निशक्तता आदि)
पारिवारिक लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, कन्या उत्थान योजना, मातृत्व वंदना योजना
दिव्यांग विवाह योजना एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र
नल-जल योजना, नली-गली योजना, स्वच्छ भारत मिशन
मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना
सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना
लोहिया स्वच्छता अभियान, सामुदायिक व व्यक्तिगत शौचालय निर्माण

सतत निगरानी और प्रभावी कार्यान्वयन
इन शिविरों की निगरानी वरीय पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है ताकि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ जरूरतमंदों तक पहुँचे। इस प्रकार, लाभुकों को अपने ही टोले में एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत भी हो रही है।

महादलित टोलों की आधारभूत मांगों को मिल रही प्राथमिकता
जिलाधिकारी श्री तनय सुलतानिया के निर्देश पर महादलित टोलों की प्रमुख आधारभूत समस्याओं जैसे:
पीसीसी सड़क निर्माण
नाला निर्माण

सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय निर्माण
को भी त्वरित संज्ञान में लेते हुए प्रशासनिक स्वीकृति दी जा रही है, जिससे महादलित समुदायों के समग्र विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!