त्वचा में ज्यादा नमी और गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करेगा ये उपाए

डिओडोरेंट्स में पाए जाने वाले पैराबिन और एल्यूमीनियम जैसे इंग्रीडिएंट्स कई मायनों में शरीर के लिए हानिकारक साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन में एलर्जी और कपड़ों के खराब होने का डर बना रहता है। वहीं शरीर से आने वाली दुर्गंध से बचने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके इस्तेमाल से आप शरीर से आने वाली दुर्गंध को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में..

विच हेजल- इसमें ऐंटा-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। विच हेजल त्वचा से ज्यादा नमी और गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने की क्षमता होती है। इसे कॉटन की मदद से अप्लाई करें। इसे दोबारा लगाना पड़ता है क्योंकि ये जल्दी साफ हो जाता है।

नींबू- नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, दो ऐंटी बैक्टीरियल होता है। साथ ही नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। नींबू के रस को कॉटन बॉल की मदद से पसीना आने वाली जगह पर लगाएं।

बेकिंग सोड़ा- बेकिंग सोड़ा किचन में मिल जाता है। इसे आप बेहतरीन हाइजिन प्रॉडक्ट्स बना सकते हैं। एक चम्मच बेकिंग सोड़ा लें और इसमें एक चम्मच पानी डालकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट को अंडरआर्म पर 5 मिनट के लिए लगाएं और धो लें।

एप्पल साइडर विनेगर में पानी मिलाएं और इस मिश्रण को कॉटन की मदद से अंडर आर्म्स और पसीना आने वाली जगह पर लगाएं। इस मिश्रण को आप स्प्रे बॉटल में भी रख सकते हैं।

 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!