औरैया,चूल्हे की चिंगारी से लगी आग तीन झोपड़ियां जलकर हुई खाक

औरैया,चूल्हे की चिंगारी से लगी आग तीन झोपड़ियां जलकर हुई खाक

औरैया /औरैया,जनपद में बिधूना तहसील के राजस्व गांव हरतोली के मजरा जोगी डेरा में चुल्हे पर खाना बनाते समय अचानक निकली चिंगारी से एक ही परिवार की 3 रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। इस घटना में तीनो परिवार के करीब ढाई कुन्तल गेंहू,डेढ़ कुन्तल सरसो ,डेढ़ कुन्तल धान ,एक साइकिल ,कपड़े ,गृहस्थी का सामान व लगभग पैतालीस सौ रुपये जलकर कर राख हो गया ।ग्रामीणों के मदद से एक घण्टे की मशक्कत से बाल्टी से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका ,महेंद्र नाथ पुत्र लल्लू नाथ की पत्नी शुक्रवार दोपहर एक बजे चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई, आग की लपटे देख अगल बगल के लोग शोर मचाने लगे। आग की लपटे तेज होने के कारण बगल में रमेश नाथ ,धर्मेंद्र नाथ की रिहायशी झोपड़िया भी जलने लगी ,तीनो झोपड़ियो में लगभग पच्चास हजार रूपए से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है ।
सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर शीघ्र ही पीड़ित परिवार को शासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

 

ए, के,सिंह संवाददाता जनपद औरैया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!