फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू कर धमाल मचाने वाले टाइगर श्रॉफ आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन

इंडस्ट्री में महज कुछ सालों में ही अपनी अलग पहचान बना चुके टाइगर श्रॉफ का आज बर्थ डे है।टाइगर की गिनती आज बॉलीवुड के टॉप एक्शन स्टार में की जाती है।

अभिनेता के पिता जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। टाइगर बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। स्टारकिड होने के बावजूद टाइगर ने खुद के बल पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया

टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को अभिनेता जैकी श्रॉफ के घर में हुआ। टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है, उनके पिता बचपन से प्यार से टाइगर बुलाते थे। जैकी श्रॉफ बचपन में उन्हें टाइगर इसलिए कहते थे क्योंकि उनकी डाइट अच्छी-खासी थी।

आज की तारीख में टाइगर श्रॉफ सबसे जबरदस्त एक्शन हीरो हैं। वो ‘बागी 2’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘वार’ ‘बागी 3’, सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वॉर उनकी अब तक की सबसे हिट फिल्म है।

आज भले ही टाइगर की अच्छे एक्टरों में गिनती की जाती हो लेकिन एक वक्त था जब वो एक्टिंग में नहीं आना चाहते थे। दरअसल, जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के टॉप एक्टर रह चुके हैं ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!