आज खास योग में घर-घर मनाई गई रामनवमी, सीएम धामी ने पूजा अर्चना कर किया कन्या पूजन

देहरादून:  चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आज रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। इस बार नवमी पर रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र का संयोग बना है। शुभ योग में व्रतियों ने कन्या पूजन कर पुण्य अर्जित किया।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राम नवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर सीएम आवास में सपरिवार पूजा -अर्चना की। उन्होंने नौ कन्याओं का पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और प्रदेश की खुशहाली व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!