आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए रहेगा मंगलमय, देखें अपना राशिफल

मेष:संतान का स्वास्थ्य आपको चिंता में डाले रखेगा। धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यवसाय में कुछ बाधा है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

वृषभ: पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। खानपान का ध्यान रखने की जरूरत है। व्यवसाय के लिहास से दिन अच्छा है। रूके हुए काम पूरे होंगे। दिया हुआ कर्ज वापस आएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ पहुंचेगा।

मिथुन: जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में बाधा आ सकती है। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ को जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क: समय और हालात को समझकर आगे बढने की जरूरत है। रिश्तों को लेकर सावधानी बरतें। घर में अच्छा वातावरण बनाने की कोशिश करनी होगी। व्यवसाय और नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है।

सिंह: आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक मुनाफा मिलने का भी योग है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नए मौके और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

कन्या: विदेश से धन लाभ हो सकता है। परिवार या करीबी रिश्तेदार के साथ उग्र विवाद से दिन खराब हो सकता है। अग्नि या बिजली के मामले में लापरवाही बरतें और दूरी बनाए रखें। इनसे खिलवाड़ नहीं करें।

तुला: दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। खासकर बिजनेस में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। रिश्तेदारों या पड़ोसी से विवाद से दिन के उतर्राध में परेशानी बढ़ सकती है।

वृश्चिक: शत्रु से सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक वातावरण आनंद और उल्लास से भरा होगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। बीमारी से राहत मिलेगी।

धनु: व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह बढेगा। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। दूर की यात्रा टालना बेहतर है।

मकर: ये दिन कुछ परेशानी लेकर आया है। सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी और की गलती से आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से खुद को आज बचाने की कोशिश करें।

कुंभ: विवाह के इच्छुक जातकों के लिए दिन अच्छा है। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। किसी समस्य में दोस्त काम आ सकते हैं। जेब खर्च बढ़ेगा। इस पर काबू रखें।

मीन: परिवार के साथ समय बिताने का पर्याप्त समय मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय के लिए दिन मध्यम है। कमाई धीमी होगी और कुछ परियोजनाओं में परेशानी आ सकती है। नई नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए शुभ संकेत हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!