आज का राशिफल: 26 मार्च 2025, बुधवार


【आज का पंचांग】

तारीख – 26 मार्च 2025
दिन – बुधवार
संवत्सर – 2081
माह – चैत्र मास (कृष्ण पक्ष)
तिथि – द्वादशी तिथि
नक्षत्र – धनिष्ठा नक्षत्र
योग – सिद्ध योग
दिशाशूल – उत्तर दिशा
राहुकाल – दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक


               【आज का राशिफल】


मेष राशि (Aries)
आज किसी भी बात को बोलने से पहले सोच-समझकर बोलें। कोई दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में विवेक से काम लेंगे तो लाभ मिलेगा। संतान से जुड़ी चिंता बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus)
बातें कम करें और सोच-समझकर बोलें। धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। निवेश के लिए समय अच्छा है, यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini)
आज समय आपके पक्ष में रहेगा। बड़े सौदे फायदेमंद साबित होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)
मनचाहे भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा हो सकती है। कार्यस्थल पर अधिक परिश्रम के बावजूद मनचाहा फल नहीं मिलेगा। विवाह प्रयासों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)
दिन की शुरुआत में आलस्य रहेगा, लेकिन दोपहर बाद धन लाभ हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी। करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेने में संकोच होगा।

कन्या राशि (Virgo)
रोजगार के प्रयास सफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला राशि (Libra)
नई व्यावसायिक योजनाएं बनेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत है। सरकारी मदद मिल सकती है। किसी अपने से मतभेद हो सकता है, संयम से काम लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। धन लाभ के योग हैं। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। आलस्य के कारण कुछ कार्यों में देरी हो सकती है। संतान के विवाह के प्रयास सफल होंगे।

धनु राशि (Sagittarius)
आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर रहेगा। संतान के लिए समय अच्छा है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)
प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल समय है। निवेश लाभदायक रहेगा। कारोबार में धन प्राप्ति के योग हैं। जोखिम लेने से बचें। नए व्यापार की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)
अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। विवाद या चोट-चपेट से बचें। गलत संगति से दूर रहें। तीर्थयात्रा का योग बन रहा है। परिवार को समय दें।

मीन राशि (Pisces)
निवेश के लिए शुभ समय है। परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। कार्यभार बढ़ सकता है। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का राशिफल आपके दिन को आसान बना सकता है! ऐसे ही रोजाना राशिफल के लिए हमें फॉलो करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!