Train Accident Today : बिहार के बक्सर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया

रिपोर्ट : आकाश यादव

बक्सर : बिहार के बक्सर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। आनंद विहार से आ रही आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) की करीब छह से सात बोगियां पटरी से उतर गई हैं। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन बक्सर से आरा के लिए बढ़ चुकी थी। हादसे सूचना मिलने के तुरंत बाद डीआरएम दानापुर से घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं।क‌ई लोगों के मरने की सूचना मिल रही है। बरहाल मृतकों की संख्या को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने संसदीय क्षेत्र बक्सर अंतर्गत रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर हालात का लिया जायजा। घटना को दुखद बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को भी फोन पर निर्देशित किया कि वे वहां पहुंचकर हर संभव मदद उपलब्ध कराएं।

https://youtu.be/tyVd8bsme00
KarmakshetraTV

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत कर हादसे की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पटना से भागलपुर जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नवगछिया से रघुनाथपुर बक्सर के लिए लौट रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने रेलवे के हाजीपुर जोन के जीएम, डीआरएम दानापुर जोन से बातचीत कर हादसा स्थल की जानकारी ली

Helpline number
PNBE – 9771449971
DNR – 8905697493
ARA – 8306182542
COML CNL – 7759070004

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!