लैवेंडर आयल की दो बूँद आपको दिला सकती हैं मुंहासों से निजात देखिए इसके कुछ फायदें

लैवेंडर तेल मूल रूप से एक एसेंशियल ऑयल है। ये सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि बालों और हमारी इंद्रियों के लिए भी अच्छा है। जब अरोमाथेरेपी की बात आती है तो इसका इस्तेमाल प्रमुख रूप से किया जाता है।

लैवेंडर के तेल के कई अन्य फायदे भी हैं जैसे इस फूल का इस्तेमाल इत्र के लिए भी किया जाता है। खास मौकों पर लैवेंडर के फूल से घर की सजावट भी की जाती है। ये तेल बालों और त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

मुंहासों से निजात पाने के लिए
लैवेंडर में बैक्टीरिया को मारने और मुंहासों को ठीक करने या रोकने की क्षमता होती है। ये बंद छिद्रों को खोलता है और ये सूजन को कम करने में मदद करता है। इस तेल को आप नारियल के तेल और एक अन्य कैरियर ऑयल के साथ मिलाएं।

रूखी त्वचा
अगर आप रूखी त्वचा से परेशान हैं तो आप लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटीफंगल गुण होते हैं। इसकी दो बूंदों को टी ट्री ऑयल की दो बूंदों के साथ मिलाएं। इसे दो चम्मच नारियल के तेल के साथ मिलाएं। इसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।

पिग्मेंटेशन के लिए
निखरी त्वचा के लिए आप लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। ये काले धब्बों से छुटकारा पाने में मदद करता है। अगर आपको हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या है तो आप इस तेल को आजमा सकते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!