यूक्रेनी सेना ने भारतीय छात्रों के साथ की बर्बरता, राहुल गांधी के इस विडियो को देख हर अभिभावक के उड़े होश यूक्रेनी सेना ने भारतीय छात्रों के साथ की बर्बरता, राहुल गांधी के इस विडियो को देख हर अभिभावक के उड़े होश

यूक्रेन और रूस में छिड़ी जंग के बीच भारतीय नागरिकों के साथ मारपीट की खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस तरह की हिंसा झेल रहे भारतीय छात्रों और इस वीडियो को देखने वाले उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। किसी भी अभिभावक को इससे नहीं गुजरना चाहिए। भारत सरकार को तत्काल विस्तृत निकासी योजना को फंसे हुए लोगों के साथ-साथ उनके परिवारों के साथ साझा करना चाहिए। हम अपनों को नहीं छोड़ सकते।
यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर अब एक नया संकट छा गया है। पोलैंड देश की सीमा पर तैनात यूक्रेनी सेना के कुछ जवानों पर आरोप है कि उन्होंने भारतीय छात्रों के एक दल को जबरन रोकते हुए उनको पीटा और डराया धमकाया।
इस तरह के आरोपों के साथ हुई इस घटना के बाद पोलैंड बॉर्डर जाने के लिए जा रहे सभी भारतीय अब रोमानिया व अन्य देश के बॉर्डर की ओर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं।
पोलैंड बॉर्डर तक जाने में हो रही परेशानी को लेकर एक भारतीय छात्रा ने वीडियो भी शेयर करते हुए ट्विटर पर भारत सरकार की अथॉरिटी को टैग किया है और जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की मांग की है।
भारत सरकार ने यूक्रेन के साथ लगते देश पोलैंड, हंगरी, रोमानिया के बॉर्डर पर पहुंचने के बाद मदद के दावे किए हैं। लेकिन असल में यहां बॉर्डर पर भारतीय को उचित मदद मिल नहीं पा रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





