अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा,गंभीर हालत में पटना रेफर


रिपोर्ट : मृत्युंजय कुमार
वैशाली,बिहार : वैशाली जिले की पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा SH-49 पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पातेपुर थाने की पुलिस और डायल 112 को दी । वही सूचना मिलते ही डायल 112 और पातेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। और पातेपुर थाने की पुलिस घायल युवक को पीएचसी पातेपुर लाई।
जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान नगर पंचायत पातेपुर के वार्ड 6 निवासी नंदलाल सिंह के पुत्र विक्रम कुमार उर्फ विक्की कुमार के रूप में की गई हैं।
घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। हालांकि ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





