औरैया,वत्स के अंतर्गत लगभग 20 से ज्यादा कार्यक्रम करके सैकड़ों लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया

औरैया,वत्स के अंतर्गत लगभग 20 से ज्यादा कार्यक्रम करके सैकड़ों लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया

औरैया,आज ग्राम पंचायत आमपुर में आदरणीय जिलाधिकारी महोदय जी की मतदाता जागरूकता की मुहिम ‘वत्स’ के तहत विकासखण्ड भाग्यनगर के ए० डी० ओ० पंचायत सुरेशचन्द्र पाण्डेय जी की उपस्थिति में रश्मि (प्र०अ०) अंग्रेजी माध्यम प्रा० वि० गुलाबपुर व सतीश कुमार (प्र०अ०) प्रा० वि० आमपुर के प्रयास से बच्चों की बुलावा टोली के साथ पूरे गाँव में मतदाता जागरूकता की रैली निकाली गई व साइंस शोज के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का कार्यक्रम किया। साथ ही आमपुर गाँव में मन्दिर के पास एक और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया जिसमें ढोलक के साथ रश्मि (प्र०अ०) ने स्वरचित मतदाता जागरुकता गीतों को गाकर लोगों को अनिवार्य मतदान हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिनेश नायक के साथ अशोक कुमार ( शिक्षामित्र) व सभी ग्रामवासियों की उपस्थिति सराहनीय रही। अब तक रश्मि (प्र०अ०) ने ‘वत्स’ के अंतर्गत लगभग 20 से ज्यादा कार्यक्रम करके सैकड़ों लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जिसमें उनके साथ सीमा राय, पूनम सेन, अनुपम सुमन, गोपाल अग्निहोत्री आदि शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।ए, के,सिंह संवाददाता जनपद औरैया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!